पूर्णिया, जुलाई 2 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया में मानसून सक्रिय है। प्री मानसून में जलजमाव निकालने वाली नगर निगम की टीम मानसून में लोगों को उसके हाल पर छोड़ दिया है। रविवार का जलजमाव खत्म भी नहीं हुआ था कि बुधवार को झमाझम बारिश ने फिर से समस्या खड़ी कर दी। गलियों में जलजमाव के कारण खासकर छोटे-छोटे बच्चों को स्कूल आने-जाने में दिक्कत हुई। सिपाही टोला, डालर हाउस चौक, श्रीनगर हाता, जनता चौक, प्रोफेसर कोलोनी, पोलीटेक्निक चौक,महराजी हाता, साहवान हाता, भट्टा बाजार, लाइन बाजार, मधुबनी बाजार,खुशकीबाग, गुलाब बाग के साथ साथ कई जगहों पर जल जमाव से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सिपाही टोला गली दो निवासियों ने कहा कि गली डूबी हुई है लेकिन निगम की टीम का अता पता नहीं है। शिकायत के बाद भी न तो प्रशासनिक स्तर से...