Purnia News: मानव तस्करी व बाल श्रम उन्मूलन को लेकर छात्रों को किया जागरूक
पूर्णिया, जुलाई 26 -- Purnia News: मीरगंज, एक संवाददाता। उत्क्रमित उच्च विद्यालय रंगपुरा में शनिवार को मानव तस्करी, बंधुआ मजदूरी एवं बाल श्रम उन्मूलन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत गान से हुआ। इस दौरान छात्र-छात्राओं को मानव तस्करी से बचाव, बाल श्रम कानून, बच्चों के अधिकार तथा सुरक्षित बचपन के महत्व की जानकारी दी गई। प्रधानाचार्य डॉ. प्रीति रंजन झा ने कहा कि मानव तस्करी और बाल श्रम जैसी कुप्रथाएं बच्चों के भविष्य को अंधकारमय बना देती हैं। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और जागरूकता ही इन बुराइयों से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है। साथ ही अभिभावकों एवं समाज के लोगों से बच्चों की सुरक्षा के प्रति सजग रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को देने की अपील की। यह भी पढ़ें- Gaya N...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.