पूर्णिया, अगस्त 24 -- Purnia News: बनमनखी, संवाद सूत्र। पूर्णिया एसएसपी शौर्य सुमन ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बनमनखी अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत सरसी थाना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के लिए पहुंचे एसएसपी को सबसे पहले थाना के पुलिस जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद एसएसपी ने बारी बारी से सरसी थाना में संधारित अभिलेखों, इसके रख रखाव, थाना की साफ सफाई, थाना आने वाले आगंतुकों के बैठने एवं पीने के पानी की व्यवस्था, थाना पर आए हुए फरियादियों से प्राप्त आवेदन पर जांचोपरांत त्वरित कार्रवाई करने, महिला हेल्प डेक्स एवं चाइल्ड हेल्प डेक्स का निरीक्षण किया। साथ ही थाना में लंबित कांडों की गहन समीक्षा की। थाना अध्यक्ष को एसएसपी ने त्वरित गति से कांडों का निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। एसएसपी ने निरीक्षण के दौरान थाना अध्यक्ष ...