पूर्णिया, नवम्बर 10 -- Purnia News: जानकीनगर, एक संवाददाता। जानकीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रूपौली दक्षिण पंचायत के वार्ड संख्या 13 स्थित कामत टोला रूपौली में माता लक्ष्मी पूजनोत्सव एवं मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कामत टोला रूपौली यूथ क्लब के सौजन्य से सोमवार एवं मंगलवार की रात भक्ति जागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन समाजसेवी दुर्गानंद सिंह एवं यूथ क्लब के सदस्यों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस मौके पर दुर्गानंद सिंह ने कहा कि माता महालक्ष्मी की आराधना के साथ मेले का आयोजन पूरे क्षेत्र के लिए हर्ष और उल्लास का अवसर है। मेले सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे के प्रतीक होते हैं। यह भी पढ़ें- Purnia News: काली पूजा पर भक्ति जागरण का आयोजन, भजनों पर झूमे श्रद्धालु यह केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि स्थानीय...