पूर्णिया, जुलाई 25 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। माउंट लिटेरा जी स्कूल में छात्र नेतृत्व, अनुशासन एवं उत्तरदायित्व की भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इन्वेस्टिचर सेरेमनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर त्रिदीप कुमार दास एवं प्रधानाचार्या अम्बरीन खान ने मुख्य अतिथि अनिंदिता का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। अपने संबोधन में प्रधानाचार्या ने कहा कि नेतृत्व केवल पद प्राप्त करना नहीं, बल्कि जिम्मेदारी, अनुशासन, ईमानदारी और सेवा की भावना के साथ कार्य करना है। उन्होंने नव-निर्वाचित छात्र परिषद को बधाई देते हुए उन्हें विद्यालय के आदर्शों का पालन करने तथा अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- Ro...