Purnia News: मां से नाराज होकर घर से भागी किशोरी धंधेबाजों के हाथ लगी
पूर्णिया, नवम्बर 9 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। मरंगा हरदा रेड लाइट एरिया में शुक्रवार को छापेमारी के बाद बरामद हुई किशोरी मां से नाराज होकर घर से भागी थी। घर से भाग कर वह सिलीगुड़ी पहुंची, जहां वह देह व्यापार कराने वाले गिरोह के शिंकजे में फंस गई। विशेष अपराध की डीएसपी शिवानी श्रेष्ठ ने बताया कि उन्हें एक एनजीओ के द्वारा हरदर रेड लाइट में अरूणाचल प्रदेश की नाबालिग लड़की से देह व्यापार कराने की सूचना मिली थी। एसएसपी के निर्देश पर विशेष अपराध की डीएसपी के नेतृत्व में गठित टीम में महिला थाना एवं मरंगा थाना पुलिस के साथ एएचटीयू को शामिल किया गया। टीम ने हरदा रेड लाइट एरिया में छापेमारी की तो कुल तीन पुरूष एवं एक महिला आपत्तिजनक हालत में मिले। वहां से निरोध के पैकेट के साथ कई इस्तेमाल किए हुए निरोध पाए गए। महिला से जब बच्च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.