Purnia News: मां लक्ष्मी पूजा के समापन पर भक्ति जागरण में देर रात तक झूमे श्रद्धालु
पूर्णिया, अक्टूबर 29 -- Purnia News: मीरगंज, एक संवाददाता। मां लक्ष्मी पूजा के समापन पर मीरगंज क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल रहा। सुंदर धर्मपुर चिकनी गांव में बुधवार की देर रात आयोजित भव्य भक्ति जागरण में श्रद्धालु भक्ति गीतों पर देर रात तक झूमते रहे। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पार्षद पुष्कर मिश्रा ने फीता काटकर किया। इसके बाद गायक शिवेश मिश्रा और अंतरा सिंह प्रियंका ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीत प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। मां लक्ष्मी के जयकारों और भक्ति गीतों से पूरा कार्यक्रम स्थल गूंज उठा। कलाकारों की शानदार प्रस्तुति पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। देर रात तक चले जागरण में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और भक्तिमय माहौल का आनंद उठाया। यह भी पढ़ें- Purnia News: गाजे-बाजे के साथ मां लक्ष्मी की प्रतिमा का विसर्जन पूजा के द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.