Purnia News: मां लक्ष्मी जागने वाले भक्तों को देती हैं आशीर्वाद
पूर्णिया, अक्टूबर 24 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। मिथिला क्षेत्र में रविवार को पारंपरिक उत्साह और श्रद्धा के साथ प्रसिद्ध कोजगरा पर्व मनाया जाएगा। कोजगरा पर्व को लेकर मिथिलांचल में विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है। लक्ष्मी पूजा के दिन घरों में मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना की जाती है। सुख-समृद्धि, धन-धान्य और खुशहाली की कामना के साथ श्रद्धालु इस पर्व को मनाते हैं। इस संबंध में पंडित शंकर मिश्रा ने बताया कि मिथिला की परंपरा में कोजगरा पर्व का महत्वपूर्ण स्थान है। कोजगरा पूर्णिमा की रात मनाया जाता है। नवविवाहित दंपतियों के लिए कोजगरा पर्व का विशेष महत्व होता है। मिथिलांचल में नवविवाहित वर के घर कोजगरा मनाने की परंपरा है। यह भी पढ़ें- शरद पूर्णिमा की रात इन 5 जगहों पर जलाएं दीया, बरसेगी मां लक्ष्मी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.