पूर्णिया, नवम्बर 3 -- Purnia News: पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। पूर्णिया पूर्व प्रखंड के रजीगंज पंचायत अंतर्गत पुराना रानीपतरा स्थित सार्वजनिक काली मंदिर परिसर में आगामी काली महोत्सव एवं तीन दिवसीय मेले के आयोजन को लेकर ग्रामीणों की बैठक हुई। बैठक में मंदिर कमेटी के सदस्यों एवं स्थानीय ग्रामीणों ने भाग लिया। इसमें सर्वसम्मति से 8 नवंबर की रात्रि मां काली की विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना करने तथा 9 नवंबर से तीन दिवसीय मेले और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन का निर्णय लिया गया। बैठक में मेले एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियों और आयोजन की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। मंदिर कमेटी के सदस्य सुरेश साह एवं अशोक उरांव ने बताया कि इस प्राचीन मंदिर में उनके पूर्वजों के समय से ही मां काली की पूजा-अर्चना होती आ रही है। ग्रामीणों ने इस परंप...