पूर्णिया, अक्टूबर 9 -- Purnia News: धमदाहा, एक संवाददाता। नगर पंचायत धमदाहा की योजनाओं में कथित वित्तीय अनियमितता और भ्रष्टाचार के विरोध में चल रही भूख हड़ताल शुक्रवार को आठवें दिन समाप्त हो गई। भाजपा धमदाहा मंडल की टीम, उपमुख्य पार्षद और स्थानीय लोगों ने भूख हड़ताल पर बैठे इंजीनियर कुंदन रंजन उर्फ चुन्ना ठाकुर को पानी पिलाकर अनशन समाप्त कराया। वहीं, वार्ड पार्षद 17 अनुपम देवी की भूख हड़ताल भी मुख्य पार्षद रानी देवी की ओर से तीन मांगों को मानने के आश्वासन के बाद समाप्त कराई गई। शुक्रवार सुबह भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय पोद्दार, उपमुख्य पार्षद मीना कुमारी सहित करीब दो दर्जन लोग भूख हड़ताल स्थल पर पहुंचे। उन्होंने दोनों आंदोलनकारियों की मांगों का समर्थन करते हुए उनके साथ सहयोग करने का आश्वासन दिया। बताया गया कि आवास योजना के तहत योग्य लाभार्थिय...