पूर्णिया, जुलाई 15 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सहायक खजांची थाना के शारदा नगर में महिला से सोने की चेन छिनतई मामले में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि युवक ने शहर में सक्रिय छिनतई के एक गिरोह का खुलासा किया है। हालांकि सदर वन एसडीपीओ अभिनव पराशर ने बताया कि युवक से अभी पूछताछ जारी है। इसके बाद मामले का खुलासा किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...