पूर्णिया, जुलाई 25 -- Purnia News: गढ़बनैली, एक संवाददाता। कसबा नगर परिषद क्षेत्र स्थित मोदो साह महिला उच्च माध्यमिक विद्यालय कसबा परिसर में वन विभाग पूर्णिया की ओर से शुक्रवार को व्यापक पौधरोपण अभियान चलाया गया। अभियान के तहत विद्यालय परिसर में एक हजार पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में अमरूद, कटहल, आंवला, जामुन, विपक्ष एवं मोहिनी सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर वन क्षेत्र पदाधिकारी आशीष कुमार ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार वन विभाग द्वारा सरकारी संस्थानों में निःशुल्क पौधे उपलब्ध कराकर वृक्षारोपण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि निजी जमीन पर भी इच्छुक लोगों को इस अभियान के तहत पौधे उपलब्ध कराए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: महिला विद्यालय में एक हजार पौधरोपण वन विभाग की एएसआई रीना कुमारी ने कहा...