Purnia News: महियारपुर दुर्गा मंदिर से निकली भव्य कलश यात्रा
पूर्णिया, अगस्त 24 -- Purnia News: जलालगढ़, एक संवाददाता। चक महियारपुर स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में श्री-श्री 108 सार्वजनिक नर्मेदेश्वर महादेव मंदिर में शिवलिंग स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा को लेकर रविवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा दुर्गा स्थान से प्रारंभ होकर महियारपुर गांव, हरचंदपुर, चौहान टोला, रेलवे गुमटी, बाजार एवं ठाकुरबाड़ी चौक होते हुए गंगा सागर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने कलश में जल भरा। इसके बाद कलश यात्रा पुनः चक महियारपुर दुर्गा मंदिर पहुंची। 501 महिलाओं ने सिर पर कलश लेकर भाग लिया। इस दौरान श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखा गया। श्री श्री 108 सार्वजनिक नर्मेदेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को प्राण प्रतिष्ठा के साथ भगवान शिव की शिवलिंग की स्थापना की जा रही है। वहीं 25 अगस्त से संकीर्तन का शुभारंभ होगा, जो लगातार 48 ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.