पूर्णिया, सितम्बर 7 -- Purnia News: बायसी, एक संवाददाता। महानंदा और कनकई नदियों के जलस्तर में लगातार कमी जारी है, जबकि अररिया जिले में परमान नदी का जलस्तर भी खतरे के निशान से नीचे बना हुआ है। दूसरी ओर, कई स्थानों पर नदी का कटाव तेज होने से प्रशासन की चिंता बढ़ी हुई है। प्रशासन की ओर से जलस्तर और नदी कटाव की लगातार निगरानी की जा रही है। आवश्यकता के अनुसार जल संसाधन विभाग द्वारा कटाव निरोधक कार्य भी कराया जा रहा है। एसडीएम अभिषेक रंजन ने बताया कि नदियों के जलस्तर में कमी का सिलसिला जारी है। प्रशासन की टीम जलस्तर और नदी कटाव की स्थिति पर लगातार नजर रख रही है। उन्होंने बताया कि जरूरत के अनुसार संबंधित विभाग को कटाव निरोधक कार्य कराने का निर्देश दिया जा रहा है। महानंदा उप प्रमंडल पूर्णिया केंद्रीय जल आयोग के अधिकारी अभिषेक लकड़ा ने बताया कि मह...