पूर्णिया, सितम्बर 4 -- Purnia News: बायसी, एक संवाददाता। महानंदा, कनकई एवं परमान नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी है। महानंदा और कनकई के जलस्तर में लगातार कमी दर्ज की गई है, जबकि अररिया जिले में परमान नदी का जलस्तर फिलहाल स्थिर है। दूसरी ओर नदी किनारे कटाव की स्थिति बनी हुई है। प्रशासन जलस्तर और कटाव की लगातार निगरानी कर रहा है। एसडीएम अभिषेक रंजन ने बताया कि नदियों के जलस्तर में कमी जारी है। प्रशासन की ओर से जलस्तर एवं नदी कटाव की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। आवश्यकता के अनुसार जल संसाधन विभाग द्वारा नदी कटाव निरोधक कार्य भी कराया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Purnia News: महानंदा-कनकई का जलस्तर घटा, परमान में हल्की वृद्धि महानंदा उप प्रमंडल पूर्णिया केंद्रीय जल आयोग क्षेत्र के अधिकारी अभिषेक लकड़ा ने बताया कि महानंदा, कनकई एवं परमा...