पूर्णिया, जुलाई 26 -- Purnia News: बायसी, एक संवाददाता। रविवार को किशनगंज जिले के तैयबपुर एवं पूर्णिया जिले के डेंगराह में महानंदा नदी के जलस्तर में कमी देखी गई। वहीं अररिया जिले के परमान नदी के जलस्तर में भी कमी हुई है जबकि पश्चिम बंगाल के चरघरिया में कनकई नदी के जलस्तर में वृद्धि हुई है। इधर बायसी अनुमंडल क्षेत्र में बहने वाली सभी नदियों का जलस्तर खतरे के निशान के नीचे है जिससे लोगों को को बाढ़ से राहत जरूर मिली है। दूसरी ओर नदी कटाव की स्थिति उत्पन्न होने लगा है। एसडीएम अभिषेक रंजन ने बताया कि जलस्तर की निगरानी कर रहा है। प्राथमिकता के अनुसार कई स्थानों पर नदी कटाव निरोधक कार्य शुरू कर दिया गया है। महानंदा उप प्रमंडल पूर्णिया केंद्रीय जल आयोग क्षेत्र के अधिकारी अभिषेक लकड़ा ने बताया कि किशनगंज जिले के तैयबपुर में महानंदा का डेंजर लेवल 6...