पूर्णिया, जुलाई 30 -- Purnia News: बायसी, एक संवाददाता। सीमांचल की प्रमुख नदियों महानंदा, कनकई एवं परमान के जलस्तर में पिछले 24 घंटे के दौरान हल्की कमी दर्ज की गई है। हालांकि जलस्तर घटने के साथ ही कई स्थानों पर नदी कटाव तेज हो गया है, जिससे तटवर्ती गांवों के लोगों में दहशत का माहौल है। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है तथा जरूरत के अनुसार कटाव निरोधक कार्य भी कराया जा रहा है। अनुमंडल पदाधिकारी अभिषेक रंजन ने बताया कि तीनों नदियों के जलस्तर की लगातार निगरानी की जा रही है। जहां कहीं नदी कटाव की स्थिति गंभीर हो रही है, वहां जल संसाधन विभाग द्वारा आवश्यकतानुसार कटाव निरोधक कार्य शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की गई हैं। महानंदा उप प्रमंडल पूर्ण...