पूर्णिया, नवम्बर 17 -- Purnia News: जानकीनगर, एक संवाददाता। नगर पंचायत जानकीनगर के सद्गुरु महर्षि मेंही आश्रम झालीघाट में सेवानिवृत्त शिक्षक स्वर्गीय रामप्रकाश यादव की पत्नी सेवानिवृत्त शिक्षिका शकुंतला देवी के सौजन्य से एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन शकुंतला देवी ने फीता काटकर किया। शिविर में सैकड़ों परिवारों के लोगों ने अपना इलाज कराया तथा निःशुल्क दवाइयां प्राप्त कीं। इस अवसर पर शकुंतला देवी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उनके पुत्र डॉ. वरुण कुमार एवं उनके चिकित्सक मित्र सेवा भावना से लोगों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराते हैं। इसी बहाने गरीब परिवारों को निःशुल्क इलाज और दवाइयों का लाभ मिलता है। साथ ही शिविर के माध्यम से क्षेत्र के लोगों से मुलाकात भी हो जाती है। शिविर का आयोजन उनके पु...