पूर्णिया, जुलाई 20 -- Purnia News: जानकीनगर, एक संवाददाता। कोसी-सीमांचल के प्रसिद्ध बनमनखी मवेशी हाट से लौट रहे एक व्यापारी से दिनदहाड़े 60 हजार रुपये की लूट की घटना सामने आई है। घटना बनमनखी थाना क्षेत्र के पिपरा पेट्रोल पंप से पहले मोड़ के समीप सोमवार दोपहर की बताई जा रही है। लूटपाट के दौरान बदमाशों ने फायरिंग भी की, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक सवार व्यापारी को पहले से घात लगाए दो सशस्त्र बदमाशों ने जबरन रोक लिया और लूटपाट का प्रयास किया। इस दौरान व्यापारी और बदमाशों के बीच हाथापाई एवं उठापटक होने लगी। इसी क्रम में एक बदमाश ने पिस्टल से फायरिंग कर दी। घटना में एक युवक के घायल होने की भी सूचना मिल रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। बताया जाता है कि बदमाश व्यापारी से करीब 60 हजार रुपये लूटक...