पूर्णिया, अक्टूबर 23 -- Purnia News: बायसी, एक संवाददाता। बायसी प्रखंड क्षेत्र की मलहरिया पंचायत के वार्ड संख्या एक में शुक्रवार की शाम करीब चार बजे अचानक आग लगने से पिता-पुत्र के घर जलकर राख हो गए। अगलगी में दिलीप यादव एवं एतवारी यादव के घरों में रखे अनाज, कपड़े, बर्तन सहित अन्य घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गए। आग लगने से लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। पीड़ित परिवारों ने बताया कि गैस लिक होने की वजह से आग लगी और देखते ही देखते गैस सिलेंडर भी फट गया। जिससे अफरा-तफरी मच गई। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पिता-पुत्र के घरों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की तेज लपटों के कारण घरों में रखा सामान नहीं बचाया जा सका। अगलगी की घटना से दोनों परिवारों को भारी आर्थिक क्षति उठानी पड़ी है। इस घटना में पीड़ित दिलीप यादव एवं ...