पूर्णिया, अक्टूबर 14 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। मरंगा स्थित सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति ने दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन महापौर विभा कुमारी ने किया। इस अवसर पर महापौर ने कहा कि खेल हमारे जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं। इस तरह की प्रतियोगिताएं युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें शारीरिक एवं मानसिक रूप से मजबूत बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि सीनियर और जूनियर वर्ग के युवाओं को एक ही आयोजन के माध्यम से अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलना सराहनीय पहल है। यह भी पढ़ें- Purnia News: खेल से अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास स्थानीय स्तर पर ऐसे आयोजनों से युवाओं में खेल के प्रति रु...