पूर्णिया, अक्टूबर 8 -- Purnia News: हरदा, एक संवाददाता। मरंगा थाना परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष कौशल कुमार ने की। बैठक में सदर एसडीएम विकनेश कुमार और एसडीपीओ अभिनव पराशर ने पूजा समितियों के सदस्यों के साथ दुर्गा मंदिर की सुरक्षा, मेले में आयोजित होने वाले कार्यक्रम, लाइसेंस तथा विधि-व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। अधिकारियों ने पूजा समितियों के सदस्यों से दुर्गा पूजा के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। साथ ही पूजा पंडालों और मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में डीजे और अश्लील गीतों पर प्रतिबंध की जानकारी देते हुए इसका सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया गया। यह भी पढ़ें- Hajipur News: दुर्गा पूजा को ले सहद...