Purnia News: मनरेगा कार्यालय कर्मी के साथ लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो अपराधी गिरफ्तार
पूर्णिया, जुलाई 8 -- Purnia News: बनमनखी, संवाद सूत्र। बनमनखी मनरेगा कार्यालय में पदस्थापित कंप्यूटर ऑपरेटर के साथ बनमनखी थाना क्षेत्र में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के दो अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अपराधियों के पास से कंप्यूटर ऑपरेटर से लूटा गया दो मोबाइल फोन, घटना को अंजाम देने में प्रयुक्त दो मोबाइल एवं घटना में प्रयुक्त एक पल्सर मोटरसाइकिल बरामद किया है। गिरफ्तार अपराधियों ने पुलिस के समक्ष लूट की वारदात को अंजाम देने में संलिप्त अन्य अपराधियों का भी खुलासा किया है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापामारी कर रही है।
घटना का विवरण अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शैलेश प्रीतम ने घटना का उद्भेजन करते हुए बताया कि 26 ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.