पूर्णिया, नवम्बर 1 -- Purnia News: कसबा, एक संवाददाता। अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन के उपरांत प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा को लेकर मध्य विद्यालय विशनपुर मलहरिया कसबा में एक दिवसीय अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी की अध्यक्षता विशनपुर मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुचित कुमार ने किया। संगोष्ठी में विद्यालय के शिक्षक शिक्षिका, बाल संसद, मीना मंच एवं वर्ग एक से लेकर आठ वर्ग के छात्र छात्राओं के अभिभावक शामिल हुए। संगोष्ठी में अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन की समीक्षा की गई। इसके बाद आगामी माह की शैक्षणिक योजना पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। ई शिक्षकों का प्रतिवेदन, एमडीएम की प्रविष्टी एवं बच्चों की दैनिक उपस्थिति पर विशेष प्रकाश डाला गया। यह भी पढ़ें- Katihar News: चकला खैरा स्कूल में संगोष्ठी, स्वच्छता का भी दिया संदेश संगोष्ठी में शिक...