Purnia News: मध्य विद्यालय धमदाहा में ताला काटकर दो बैटरी की चोरी
पूर्णिया, जुलाई 20 -- Purnia News: धमदाहा, एक संवाददाता। प्रखंड कार्यालय के सामने स्थित मध्य विद्यालय धमदाहा में चोरों ने कमरे का ताला काटकर सोलर सिस्टम की दो बड़ी बैटरियां चोरी कर लीं। बताया जाता है कि विद्यालय में लगातार दूसरे दिन चोरी की घटना हुई है। इससे पहले चोर विद्यालय से चावल भी चुरा ले गए थे। घटना को लेकर प्रभारी प्रधानाध्यापक विजय शंकर चौधरी ने धमदाहा थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि धमदाहा बाजार क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। उल्लेखनीय है कि करीब 10 दिन पूर्व भी चोरों ने बाजार की पांच दुकानों का ताला काटकर लाखों रुपये मूल्य के नकद एवं सामान की चोरी की थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.