पूर्णिया, अगस्त 4 -- Purnia News: कसबा, एक संवाददाता। मदारघाट कोसी धार पर स्थायी पुल निर्माण की मांग को लेकर सोमवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय सांकेतिक धरना दिया गया। अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के जिलाध्यक्ष बमबम साह के नेतृत्व में आयोजित धरने में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। धरना के बाद जिला पदाधिकारी के नाम संबोधित मांग पत्र सहायक लोक स्वच्छता एवं अवशिष्ट पदाधिकारी रवि कुमार को सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया कि कसबा नगर परिषद के वार्ड संख्या 20 और 25 के महंतबाड़ी, तिनघरिया, पोखर टोला समेत आसपास के घनी आबादी वाले क्षेत्रों के लोगों के लिए कसबा मुख्यालय तक आने-जाने का सबसे सुगम मार्ग मदारघाट कोसी धार होकर ही है। इसी रास्ते से लोग प्रशासनिक कार्य, पुलिस सेवा, स्वास्थ्य सुविधाएं तथा मुख्य बाजार तक पहुंचते हैं...