पूर्णिया, अक्टूबर 17 -- Purnia News: पूर्णिया, वरीय संवाददाता। बिहार विधान परिषद के कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन 2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में मतगणना पदाधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम निर्वाची पदाधिकारी कोसी स्नातक निर्वाचन सह आयुक्त पूर्णिया प्रमंडल दिनेश कुमार तथा सहायक निर्वाची पदाधिकारी कोसी स्नातक निर्वाचन सह जिला पदाधिकारी पूर्णिया अंशुल कुमार की संयुक्त उपस्थिति एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। मतगणना के दौरान केंद्र पर 543 कर्मियों की ड्यूटी लगेगी। प्रशिक्षण के दौरान मतगणना पदाधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित गाइडलाइंस के अनुसार मतगणना की पूरी प्रक्रिया और विभिन्न च...