पूर्णिया, अक्टूबर 26 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। कोसी स्नातक निर्वाचन के मतगणना को लेकर मंगलवार सुबह से जिला स्कूल रोड पर आवाजाही बंद रहेगी। यह प्रतिबंध मतगणना कार्य की समाप्ति तक जारी रहेगा। इसके लिए आस्था मंदिर, जिला स्कूल के मुख्य द्वार के समीप रोड पर पूरब दिशा तथा खीरू चौक के समीप बेरिकेडिंग लगाए गए हैं। इसके अलावा इन स्थानों पर भारी संख्या पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है। ट्रैफिक डीएसपी रंजन कुमार सिंह ने बताया कि जिला स्कूल रोड को छोड़कर शेष स्थानों पर यातायात की व्यवस्था आम दिनों की भांति रहेगी। मतगणना कार्य तक जिला स्कूल रोड में किसी भी तरह के वाहन की इंट्री बिना प्रशासनिक अनुमति के नहीं होगी। यह भी पढ़ें- Purnia News: कोसी स्नातक निर्वाचन : सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती इधर, मतगणना स्थल पर सुरक्षा के व्य...