Purnia News: मटका फोड़ के साथ कसबा में 15 दिवसीय गणपति महोत्सव का समापन
पूर्णिया, सितम्बर 30 -- Purnia News: कसबा, एक संवाददाता। कसबा बाजार स्थित डॉ. बीपी साह ग्राउंड में आयोजित 15 दिवसीय महागणपति महोत्सव का सोमवार देर शाम मटका फोड़ कार्यक्रम के साथ सफलतापूर्वक समापन हो गया। मटका फोड़ कार्यक्रम देखने के लिए आयोजन स्थल पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। मटका फोड़ प्रतियोगिता में विजेता टीम के कप्तान गुड्डू महतो को महोत्सव के संयोजक एवं भारतीय जनता पार्टी वाणिज्य प्रकोष्ठ के प्रांतीय क्षेत्रीय प्रभारी बमबम साह ने चांदी का पदक पहनाकर सम्मानित किया। इसके बाद गणपति पूजा के सह संयोजक एस. कुमार रोहित्सव उर्फ पप्पू, पप्पू चौरसिया, अध्यक्ष मुकेश मुकुल, महासचिव आमिर खान, उपाध्यक्ष मनोज शर्मा एवं अभिषेक झा सहित समिति के सदस्यों ने विजेता टीम को फ्रिज, कुकर, पंखा एवं नकद राशि देकर सम्मानित किया। यह भी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.