Purnia News: मछली पकड़ने के दौरान डूबने से तीन सहोदर भाइयों की मौत
पूर्णिया, अगस्त 10 -- Purnia News: कसबा, एक संवाददाता। कसबा प्रखंड के कुल्लाखास पंचायत अंतर्गत वार्ड सात आलम नगर में रविवार की सुबह जाल से मछली पकड़ने के दौरान तीन सहोदर भाईयों की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। तीनों डूबे बालक को घर के बगल के धार से बाहर निकालकर गांव लाया गया। घटना के बाद गांव में मातम छाया हुआ है। बताया जाता है कि आलम नगर के रहने वाले अलांगीर के चार पुत्र घर के बगल में गोदाम के पीछे मछली पकड़ने गये थे। मछली पकड़ने के दौरान चारों भाईयों में एक धार में डूबने लगा। उसे बचाने में दो और भाई कुंड में डूबने लगा। यह देख चौथा भाई दौड़ते हुए गांव पहुंचा। जब तक परिजन कुंड के पास पहुंचते तीनों भाई डूब चुके थे। परिवार वालों व स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को धार के कुंड से बाहर निकाल गांव लाया गया। इस दौरान ती...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.