Purnia News: मक्के के बुआई की शुरूआत
पूर्णिया, अक्टूबर 17 -- Purnia News: पूर्णिया। सीमांचल और कोसी के क्षेत्र विशेषकर पूर्णिया जिला रबी मक्के के उत्पादन को लेकर विश्व प्रसिद्ध है। बिहार में रबी मक्के की बुआई 15 अक्टूबर से प्रारंभ हो जाती है। इसके साथ ही किसान मक्के की बीज खरीदकर खेतों में बुआई शुरू कर देते हैं। इसके तहत गुलाबबाग मंडी में पायोनियर विक्रेता किसान खाद बीज भंडार में मक्के की बुआई का शुभारंभ नारियल फोड़कर किया गया। इस दौरान पायोनियर के अभिषेक सिंह एवं अभिजित झा ने कहा कि इस साल किसान अपने खेतों में पहली बुआई पी-3532 से करने जा रहे हैं। कार्यक्रम में रंजीत कुमार, नवल, सुधीर भगत, मनोज यादव समेत सैकड़ों किसान शामिल हुए। यह भी पढ़ें- Purnia News: मक्के की बुआई की शुरूआत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.