पूर्णिया, सितम्बर 15 -- Purnia News: कसबा, एक संवाददाता। डॉ. बीपी साह ग्राउंड में सोमवार को 14 दिवसीय महागणपति महोत्सव सह मेला का शुभारंभ हुआ। बिहार सरकार की मंत्री लेशी सिंह, कसबा विधायक नितेश कुमार सिंह, मुख्य पार्षद कुमारी छाया और भाजपा नेता मनोद कुमार मोदी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर महोत्सव का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री लेश्ी सिंह ने कहा कि सीमांचल में सबसे पहले कसबा में गणपति उत्सव की शुरुआत हुई थी। कसबा के गणपति महोत्सव से प्रेरित होकर अब क्षेत्र के कई स्थानों पर भी गणपति उत्सव आयोजित किया जाने लगा है। उन्होंने भगवान गणेश को प्रतिबद्धता का देव बताते हुए वेदव्यास के साथ उनके संबंध और माता-पिता को ही अपना संसार मानने की कथा का उल्लेख किया। यह भी पढ़ें- गुलाबबाग में 28वें गणपति महोत्सव मेले का उद्...