पूर्णिया, जुलाई 13 -- Purnia News: पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मंझेली बाजार के समीप रविवार देर रात तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान रामपुर पंचायत के जियागाछी गांव निवासी 47 वर्षीय शेख सलीम के रूप में हुई है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने ट्रक और चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। परिजनों के अनुसार, शेख सलीम रविवार रात मंझेली बाजार से घर का जरूरी सामान और सब्जी खरीदकर पैदल अपने गांव लौट रहे थे। मंझेली बाजार से जियागाछी जाने वाले पुल पर पहुंचते ही महेंद्रपुर की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें जोरदार ठोकर मार दी। ठोकर इतनी भीषण थी कि उनकी मौत घटनास्थल पर हो गई। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। लोगों ने ट्रक और उसके चालक...