पूर्णिया, अक्टूबर 27 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 के तहत भारत सरकार के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (पावरग्रिड) के पूर्णिया उपकेंद्र की ओर से मंगलवार को पदयात्रा निकाली गई। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगों को भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूक किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्णिया उपकेंद्र के प्रभारी एवं उप महाप्रबंधक मधुसूदन ने किया। पदयात्रा में उपकेंद्र के सभी कर्मचारियों ने भाग लिया। पदयात्रा पावरग्रिड पूर्णिया उपकेंद्र से प्रारंभ होकर लालगंज, नेवालाल एवं उफरैल चौक होते हुए पुनः उपकेंद्र परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान कर्मचारियों ने ईमानदारी, पारदर्शिता और सत्यनिष्ठा का संदेश देते हुए लोगों को भ्रष्टाचार के विरुद्ध सजग रहने क...