Purnia News: भूमिहीन परिवारों को मिली तीन-तीन डिसीमल जमीन
पूर्णिया, अगस्त 17 -- Purnia News: कसबा, एक संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कसबा प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में आयोजित विशेष शिविर में दर्जनों भूमिहीन परिवारों के बीच तीन-तीन डिसीमल जमीन का बंदोबस्ती प्रमाण पत्र वितरित किया गया। अंचलाधिकारी निशांत कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी मधु कुमारी एवं प्रखंड प्रमुख बीबी तरन्नुम जहां ने चयनित लाभुकों के बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया। जमीन का बंदोबस्ती प्रमाण पत्र मिलने के बाद गरीब भूमिहीन परिवारों में खुशी देखने को मिली। लाभुकों ने कहा कि जमीन मिलने से अब अपना घर बनाने का सपना पूरा होने की उम्मीद जगी है। उन्होंने बताया कि जल्द ही प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेकर जमीन पर पक्का मकान बनाने का प्रयास करेंगे। यह भी पढ़ें- Purnia News: बैसा प्रखंड के 75 भूमिहीन परिवारों के बीच बासगीत पर्चा का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.