पूर्णिया, जुलाई 2 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के बाड़ीहाट के समीप स्थित झंडा चौक निवासी मनोज साह की सुपुत्री कुमारी भाव्या सोनी द्वारा बिहार लोक सेवा आयोग बीपीएससी परीक्षा में 1772 वीं रैंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता अर्जित करने पर उप-महापौर पल्लवी गुप्ता ने उनके आवास पहुंचकर बधाई दी है। पल्लवी गुप्ता ने कहा कि भाव्या सोनी की यह सफलता उनकी अथक मेहनत, अनुशासन, लगन एवं दृढ़ संकल्प का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे पूर्णिया जिले के लिए गौरव का विषय है। उनकी सफलता क्षेत्र के युवाओं विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगी तथा उन्हें अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा देगी। यह भी पढ़ें- भाव्या सोनी की बीपीएससी में शानदार सफलता इस अवसर पर उपस्थित डॉ. अनुज...