Purnia News: भाजपा वाणिज्य प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय प्रभारी को किया सम्मानित
पूर्णिया, सितम्बर 3 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। भाजपा वाणिज्य प्रकोष्ठ के प्रांतीय क्षेत्रीय प्रभारी बनाए जाने पर कसबा के सामाजिक कार्यकर्ता सह अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के जिलाध्यक्ष बमबम साह को सम्मानित किया गया। भाजपा के जिला प्रवक्ता सह वरिष्ठ अधिवक्ता दिलीप कुमार दीपक ने मुख्तारखाना में उन्हें भगवा अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर दिलीप कुमार दीपक ने कहा कि वाणिज्य प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जगन्नाथ गुप्ता द्वारा बमबम साह को क्षेत्रीय प्रभारी की जिम्मेदारी दिया जाना सराहनीय निर्णय है। उन्होंने कहा कि बमबम साह को नई जिम्मेदारी देकर क्षेत्र में आम लोगों के बीच संगठन को मजबूत और विस्तारित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सम्मानित होने के बाद बमबम साह ने कहा कि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.