पूर्णिया, अगस्त 13 -- Purnia News: भवानीपुर, एक संवाददाता। भवानीपुर प्रखंड स्थित बीस सूत्री कार्यालय में प्रखंड बीस सूत्री समिति की एक बैठक आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष मुकेश कुमार दिनकर ने की, जबकि मंच संचालन उपाध्यक्ष योगेंद्र कुमार महतो ने किया। बैठक में सरकार की ओर से संचालित सहयोग शिविर को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी। इसके अलावा राशन कार्ड, शिक्षा, स्वास्थ्य, राजस्व समेत विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और पात्र लोगों तक उसका लाभ पहुंचाने पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में समिति के सदस्यों ने जनसमस्याओं के समाधान और सरकारी योजनाओं की बेहतर निगरानी के लिए प्रत्येक सप्ताह एक दिन प्रखंड कार्यालय में समय देने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: राशन कार्ड से बड़ी संख्या में लोगों के नाम क...