Purnia News: ब्रह्मचारिणी की पूजा के साथ दीपों से जगमगाए दुर्गा मंदिर, संध्या आरती में उमड़ रहीं महिलाएं
पूर्णिया, अक्टूबर 12 -- Purnia News: जलालगढ़, एक संवाददाता। शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन सोमवार को जलालगढ़ प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों में मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना धूमधाम और श्रद्धा के साथ की गई। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। वैदिक मंत्रोच्चार, घंटियों की ध्वनि और मां के जयकारों से मंदिर परिसर गूंजते रहे। वहीं, शाम होते ही दीपों की रोशनी से दुर्गा मंदिर जगमगा उठे। संध्या आरती में महिलाओं की विशेष भागीदारी देखने को मिल रही है। नवरात्र की प्रथम पूजा से लेकर नवमी तक प्रतिदिन दीप प्रज्वलित कर मां दुर्गा की आराधना करने की परंपरा निभाई जा रही है। यह भी पढ़ें- Begusarai News: संध्या आरती में जगमगाए दुर्गा मंदिर, ब्रह्मचारिणी की आराधना में डूबा शहरमां ब्रह्मचारि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.