Purnia News: बोलबम सेवा शिविर में कांवरियों का हुआ स्वागत
पूर्णिया, अगस्त 29 -- Purnia News: कसबा, एक संवाददाता। सावन पूर्णिमा के अवसर पर गुरुवार को कसबा प्रखंड के नवीन नगर में कांवरियों की सेवा के लिए नि:शुल्क बोलबम सेवा शिविर का उद्घाटन किया गया। पूर्णिया नगर निगम की महापौर विभा कुमारी, युवा राजद जिलाध्यक्ष नवीन यादव, भजन गायक शेखर जायसवाल, युवा समाजसेवी मुकेश भगत एवं राजद के जिला प्रधान सचिव अभय कुमार सिन्हा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर एवं फीता काटकर शिविर का उद्घाटन किया। उद्घाटन के मौके पर भजन गायक शेखर जायसवाल एवं भोजपुरी गायक रवि आनंद ने एक से बढ़कर एक भजन एवं भक्ति गीत प्रस्तुत किए। भक्ति गीतों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया और आयोजन स्थल के आसपास का क्षेत्र हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से गूंज उठा। यह भी पढ़ें- Purnia News: आस्था के साथ सेवा का भाव हमारी सनातन संस्कृति की पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.