पूर्णिया, अक्टूबर 7 -- Purnia News: बैसा, एक संवाददाता। बायसी-दिघलबैंक राज्य मार्ग संख्या-99 पर कनकई नदी पर बने बैसा उच्चस्तरीय पुल से गुजरते समय वाहन चालकों को सावधानी बरतने की जरूरत है। पुल के एक हिस्से में मरम्मत कार्य शुरू होने के कारण मार्ग पर अस्थायी अवरोध लगाया गया है। ऐसे में तेज गति से चलने वाले वाहनों के लिए दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार, पुल के समीप पहुंचते ही वाहनों की गति नियंत्रित करना जरूरी है। विभाग की ओर से निर्माण स्थल के पास संकेतक बोर्ड लगाया गया है, लेकिन सड़क पर सामान्य रूप से तेज गति से वाहनों के परिचालन को देखते हुए इसे पर्याप्त नहीं माना जा रहा है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पुल के दोनों ओर बड़े एवं स्पष्ट संकेतक बोर्ड लगाने की मांग की है। खासकर रात के समय वाहन चा...