पूर्णिया, नवम्बर 27 -- Purnia News: बड़हरा कोठी, एक संवाददाता। बड़हारा थाना पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर चिकनी महादलित टोला एवं सुखसेना हटिया के पास छापेमारी कर 20 लीटर देसी महुआ शराब के साथ चन्द्रकला देवी, सोनू कुमार, फेकन कुमार मंडल को गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष सन्नी कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि चिकनी महादलित टोला में चन्द्रकला देवी देसी महुआ शराब बेचने का काम कर रही है। जिसके बाद पुलिस बल के नेतृत्व में छापेमारी कर 15 लीटर देसी महुआ शराब के साथ चन्द्रकला देवी को गिरफ्तार किया गया। वहीं सुखसेना हटिया के पास बिहारीगंज से पांच लीटर देसी महुआ शराब ले आ रहे औराही गोविंदपुर निवासी सोनू कुमार एवं फेकन मंडल को गिरफ्तार किया गया। सभी गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...