पूर्णिया, जुलाई 20 -- Purnia News: गढ़बनैली, एक संवाददाता। कसबा विधानसभा क्षेत्र के चार प्रतिभाशाली युवाओं के बिहार लोक सेवा आयोग तथा विभिन्न प्रशासनिक पदों पर चयनित होने पर पूर्व प्रमुख मो. इरफान आलम के आवास पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में वसीम अख्तर (आईएएस कैडर ओएसडी पंचायती राज विभाग बिहार), अंशु आनंद (ग्रामीण विकास अधिकारी), निलेश चंद्र उर्फ छोटू (एसडीएम) तथा आर्यन कुमार उर्फ राहुल (प्रखंड कल्याण पदाधिकारी) को फूल-माला एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। उपस्थित लोगों ने चयनित अधिकारियों की सफलता को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया। इस अवसर पर मो. इरफान आलम ने कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और लगन के बल पर युवा अपने सपनों को साकार कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मान समारोह युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं...