Purnia News: बिहार ग्रामीण बैंक अधिकारियों ने नए थानाध्यक्ष से की शिष्टाचार भेंट
पूर्णिया, अगस्त 5 -- Purnia News: पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। बिहार ग्रामीण बैंक की रानीपतरा शाखा के अधिकारियों ने मंगलवार को मुफस्सिल थाना के नवपदस्थापित थानाध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान बैंक अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। बैठक में बैंक एवं पुलिस प्रशासन के बीच ऋण वसूली, न्यायालय से निर्गत वारंटों के निष्पादन तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बैंक अधिकारियों ने बताया कि कई बड़े एवं पुराने ऋण बकायेदारों के विरुद्ध सक्षम न्यायालय से वारंट जारी हो चुके हैं। ऐसे मामलों में न्यायालय के आदेशों का पालन करते हुए प्रभावी कार्रवाई एवं बकाया राशि की वसूली सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। शाखा प्रबंधक देवानंद सिंह ने वसूली अभियान के दौरान आने वाली व्यावहारिक समस्याओं से थानाध्यक्ष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.