पूर्णिया, अगस्त 29 -- Purnia News: रूपौली, एक संवाददाता। गणेश चतुर्थी के अवसर पर गणेश पूजा मेला समिति बिरौली की ओर से आदर्श मध्य विद्यालय बिरौली के खेल मैदान में गणपति महोत्सव एवं मेला का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव को लेकर मेला समिति का गठन कर लिया गया है। शुक्रवार को विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत भूमि पूजन कराया गया। भूमि पूजन के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया और गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से बाजार गूंज उठा। मेला समिति के सदस्यों बजरंग सिंह, आशीष त्यागी, मनोज जायसवाल, मनोज अग्रवाल, सौरव जायसवाल, बंटी पांडेय एवं ऋषव राज ने बताया कि 14 सितंबर को विधि-विधान के साथ पंडाल में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी। यह भी पढ़ें- Purnia News: गणपति पूजा को लेकर संतोषी मां मंदिर परिसर में तैयारी ते...