Purnia News: बिना कागजात के डीएपी लदा ट्रक जब्त, कालाबाजारी की आशंका में जांच शुरू
पूर्णिया, सितम्बर 26 -- Purnia News: रानीपतरा, संवाद सूत्र। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के उचितपुर स्थित मुख्तार खाद-बीज भंडार में शुक्रवार को अनुमंडल कृषि पदाधिकारी बेबी कुमारी के नेतृत्व में कृषि विभाग की टीम ने छापेमारी कर डीएपी खाद लदे एक ट्रक को जब्त किया। ट्रक संख्या डब्ल्यूबी 59 ए 5682 पर करीब 500 से 600 बोरा डीएपी खाद लदा था। खाद से संबंधित आवश्यक कागजात प्रस्तुत नहीं किए जाने पर विभाग ने ट्रक समेत खाद को जब्त कर लिया। छापेमारी के दौरान ट्रक दुकान के सामने खड़ा था और उसमें लदी खाद को उतारा जा रहा था। कार्रवाई के बाद जब्त खाद को रानीपतरा स्थित फार्मर सेंटर में सुरक्षित रखवाया गया, जबकि ट्रक को मुफस्सिल थाना परिसर में रखा गया है। कृषि विभाग की टीम खाद की उपलब्धता, भंडारण एवं परिवहन से संबंधित दस्तावेजों की जांच कर रही है। बताया गया कि जब्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.