Purnia News: बिजली तार चोरी गिरोह का पर्दाफाश, छह अंतरजिला चोर गिरफ्तार
पूर्णिया, अक्टूबर 27 -- Purnia News: केनगर, एक संवाददाता। केनगर थाना क्षेत्र के गोकुलपुर पंचायत अंतर्गत परसिया-रहिका बहियार में कृषि सिंचाई के लिए लगाए गए 11 केवी थ्री फेज बिजली तार की चोरी के मामले में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने मामले का उद्भेदन करते हुए अंतरजिला गिरोह के छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से करीब 30 लाख रुपये मूल्य के 27 क्विंटल एल्यूमिनियम और कॉपर तार समेत कई सामान बरामद किए गए हैं। इस मामले को लेकर मंगलवार को केनगर थाना परिसर में सदर एसडीपीओ-टू डॉ. गौरव कुमार की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि बीते 5 अक्टूबर 2026 को गोकुलपुर पंचायत के परसिया-रहिका बहियार में अज्ञात चोरों ने कृषि पटवन के लिए लगाए गए 11 केवी एल्यूमिनियम थ्री फेज बिजली तार की करीब 8.20 किलोमीटर लंबी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.