पूर्णिया, अगस्त 26 -- Purnia News: रूपौली, एक संवाददाता। बिजली करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक युवक अनंत कुमार (30) बताया गया। ग्रामीणों के अनुसार बताया जाता है कि चांदनी चौक टीकापट्टी के समीप युवक अपने आइस मील में बिजली करंट की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। टीकापट्टी थानाध्यक्ष सौरभ कुमार ने बताया कि इस तरह की कोई सूचना नहीं मिली है। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: कूलर का कनेक्शन काटते समय करंट लगा, युवक की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...