Purnia News: बिजली का तार हटाने के दौरान करंट लगने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत
पूर्णिया, अक्टूबर 30 -- Purnia News: भवानीपुर, एक संवाददाता। भवानीपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या 12 में शुक्रवार को बिजली करंट लगने से 50 वर्षीय शैलेन्द्र महतो की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मिली जानकारी के अनुसार, शैलेन्द्र महतो शुक्रवार को अपने घर में नंगे पैर बिजली के तार को किनारे कर रहे थे। इसी दौरान वह बिजली करंट की चपेट में आ गए और बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। घटना के बाद परिजनों में अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवानीपुर ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। पूर्णिया ले जाने के दौरान रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलने पर वार्ड पार्षद सह नगर पंचायत की सशक्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.