पूर्णिया, सितम्बर 25 -- Purnia News: हरदा, एक संवाददाता। मरंगा थाना क्षेत्र के हरदा पंचायत के नया टोला ठाढ़ा में बिजली का करंट लगने से 50 वर्षीय पूनम सिंह की मौत हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार करंट लगने के बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए जीएमसीएच पूर्णिया ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...